UP Free Cycle Yojana: मजदूरों को निशुल्क साइकिल, ऐसे उठाएं लाभ

UP Free Cycle Yojana: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा निशुल्क साइकिल योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को निशुल्क साइकिल प्रदान की जाएगी| इस योजना का लाभ वह श्रमिक उठा सकते हैं जिनका कार्य स्थल घर से दूर है| योजना के पहले चरण में 4 लाख से अधिक नागरिकों को साइकिल प्रदान की जाएगी|

यूपी फ्री साइकिल योजना के माध्यम से साइकिल प्राप्त करके श्रमिक अपने कार्य स्थल पर बहुत ही आसानी से आ जा सकते हैं| इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी के खाते में ₹3,000 की सब्सिडी राशि प्रदान की जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|

UP Free Cycle Yojana 2026: Overview

आर्टिकल का नाम UP Free Cycle Yojana 2026
केटेगरी सरकारी योजना
योजना का नामउत्तर प्रदेश नि:शुल्क साइकिल योजना
किसने शुरू कीउत्तर प्रदेश सरकार ने
योजना की शुरुआत2023
सम्बंधित विभाग/मंत्रालययुवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग।
धनराशी3000/- रूपए सब्सिडी के रूप में।
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के सभी श्रमिक और मजदूर
स्टेटसActive (लागू है)
आवेदन का तरीकाऑनलाइन तथा ऑफलाइन
Official WebsiteWww.upbocw.in
हेल्पलाइन नंबर+91-9005604448

Free Cycle Yojana UP Benefits (लाभ)

यूपी फ्री साइकिल योजना के द्वारा मिलने वाले लाभों के बारे में नीचे बताया गया है| जिसके द्वारा आप आसानी से इस योजना के लाभ के बारे में जान सकते हैं :-

  • इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 3,000 रुपए की सब्सिडी राशि प्रदान की जाती है|
  • यह सब्सिडी राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी|
  • फ्री साइकिल योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा 4 लाख साइकिल वितरित की जाएगी|
  • इससे श्रमिकों का आर्थिक बोझ कम होगा क्योंकि अब उन्हें अपने कार्य स्थल पर जाने के लिए किसी भी अन्य साधन का सहारा नहीं लेना पड़ेगा|
  • योजना का लाभ उन सभी नागरिकों को दिया जाएगा जो की मजदूरी करते हैं|
  • इस योजना के पहले चरण में 4 लाख से अधिक नागरिकों को साइकिल प्रदान की जाएगी|

UP Free Cycle Yojana Eligibility (पात्रता)

उत्तर प्रदेश फ्री साइकिल योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| फ्री साइकिल योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है जिससे आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक पिछले 6 महीने से किसी भी निर्माण स्थल पर कार्य कर रहा होना चाहिए|
  • योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक को यह प्रमाणित करना होगा कि जहां पर वह कार्य कर रहा है वह कार्य स्थल उसके घर से दूर है|
  • जिन भी श्रमिकों के पास पहले से ही साइकिल उपलब्ध है वह इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे|

यूपी फ्री साइकिल योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

उत्तर प्रदेश निशुल्क साइकिल योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए| जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई है जिन दस्तावेजों की आवश्यकता आपको आवेदन करते समय पड सकती है :-

  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
  • आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र|
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी|
  • आय की पुष्टि के लिए आय प्रमाण पत्र|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

UP Free Cycle Yojana Online Apply

फ्री साइकिल योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिससे आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको कैसे आवेदन करना होगा :-

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग उत्तर प्रदेश के आधिकारिक पोर्टल https://yuvasathi.in/ पर जाना होगा|
UP Free Cycle Yojana 2026

  • अब आपकी स्क्रीन पर इस प्रकार का एक पेज ओपन होगा इसमें आपको योजनाएँ/सेवाएँ वाले ऑप्शन पर जाकर सामाजिक-आर्थिक पर क्लिक करना होगा जैसा की चित्र में दिखाया भी गया है|
UP Free Cycle Yojana 2026
  • अब आप इसके बाद आपको थोड़ा सा स्क्रॉल करके पेज 2 पर जाना होगा|
  • इसके बाद आपको साइकिल सहायता योजना के सामने दिख रहे हरे रंग के एरो पर क्लिक करना होगा|
UP Free Cycle Yojana 2026
  • अब आपको योजना के लिए आवेदन करें वाले बटन पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और प्रमाणित करें कि बटन पर क्लिक करें|
  • मोबाइल नंबर प्रमाणित करने के बाद आपकी स्क्रीन पर योजना से संबंधित आवेदन पत्र खुल जाएगा|
  • आवेदन पत्र भरने के बाद अपने जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और उसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Freemarga.com के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

UP Free Cycle Yojana 2026 FAQ

Q. UP Free Cycle Yojana Kya Hai?

इस योजना के द्वारा घर से दूर कार्य करने वाले श्रमिकों को निशुल्क साइकिल प्रदान की जाएगी|

Q. यूपी फ्री साइकिल योजना में कितने रुपए की सब्सिडी राशि मिलती है?

इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 3,000 रुपए की राशि सब्सिडी के रूप में प्रदान की जाती है|

    Leave a Comment